Health Benefits of Papaya

हो सकता है कि आप में से कई लोगों को पपीता ना अच्‍छा लगता हो लेकिन इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक फायदे हैं। छूने में बटर की तरह और खाने में सबसे स्‍वादिष्‍ट लगने वाले इस पपीते में विटामिन सी भरा होता है। पपीते में पपेन नामक पदार्थ पाया जाता है जो मांसाहार गलाने के काम आता है। भोजन पचाने में भी यह अत्यंत सहायक होता है। १०० ग्राम पपीते में ९८ कैलरी, एक से दो ग्राम प्रोटीन, एक से दो ग्राम रेशे तथा ७० मिग्रा लोहा होता है। साथ ही यह विटामिन सी और विटामिन बी का बड़ा अच्छा स्रोत है। इन्हीं गुणों के कारण इसे स्वास्थ्य के लिये सबसे लाभदायक फलों में से एक माना जाता है।



1. हार्ट की बीमारी- पपीते में एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन ए, सी और इ पाया जाता है। इस ऑक्‍सीडेंट से शारीर में कोलेस्‍ट्रॉल नहीं जम पाता, जिससे वजह से हार्ट की बीमारी नहीं होती। इसके अलावा इसमें फाइबर होते हैं जो कोलेस्‍ट्रॉल को खून में कंट्रोल कर के रखते हैं।

2. पाचन तंत्र के लिये- पपीते के रस में 'पॅपेइन' नामक एक तत्त्व पाया जाता है, जो आहार को पचाने में अत्यंत मददगार साबित होता है। इसमें दस्त और पेशाब साफ लाने का गुण है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत हमेशा बनी रहती है, उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए।
3. एजिंग रोके- समय से पहले बूढा होना भला कौन चाहेगा। पपीता इसी को रोकता है। इस फल को खाने से हमारा शरीर भोजन से सारे पोषण आराम से ग्रहण कर लेता है,
जिससे उसकी जरुरत पूरी हो जाती है। अब अगर शरीर में सारे जरुरी पोषण जाएंगे तो वह सालों साल जवान बा रहेगा।

4. कील मुंहासे- सौंदर्य प्रसाधनों में भी इसका प्रयोग होता है। पके हुए पपीते का गूदा चेहरे पर लगाने से मुहांसे और झांई से बचाव किया जा सकता है। इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है और झुर्रियों को रोका जा सकता है। इस कारण चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिये इसका प्रयोग बहुत ही लाभदायक है।

5. कैंसर- पपीते में एंटी कैंसर के गुंण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और विटामिन इ शरीर में कैंसर सेल बनने से रोकते हैं। इसलिये आपको रोज अपनी डाइट में पपीता खाना चाहिये।

6. आंखों के लिये- पपीता नेत्र रोगों में हितकारी होता है, क्योंकि इसमें विटामिन 'ए' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से रतौंधी (रात को न दिखाई देना) रोग का निवारण होता है और आँखों में ज्योंति बढ़ती है। पपीता से रक्तशुद्धि, पीलिया रोग का निवारण, अनियमित मासिक धर्म में हितकारी तथा सौंदर्य वृद्धि में सहायक होता है।




Comments

Popular posts from this blog

Contact For Detective Agency in Delhi India-Delhi-Wedding Planners

Akshaya Tritiya Sale - 40 Percent Off On Engagement Rings-Mumbai-Jewellery - Watches

SP3D Smart Plant Online Training-Noida-Coaching Classes